Amoksha अमोक्ष

Author

,

Publisher

Language

Edition

2024

ISBN

9789357757607

Pages

156

Cover

Hardcover

Size

23*2*15(L*B*H)

Weight

340 Gm

Item Code

9789357757607

Original price was: ₹450.00.Current price is: ₹359.00.

Available

7 in stock

SKU: 9789357757607 Categories: , ,
Shipped in 1-3 Business Days
100% Genuine Books
Description

अमोक्ष –
ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त कथाकार प्रतिभा राय ओड़िया के समकालीन कथाकारों में सबसे अधिक जानी-मानी और पढ़ी जानेवाली लेखिका हैं। उनकी कृतियाँ विभिन्न भारतीय भाषाओं में नियमित रूप से सामने आती रही हैं।
प्रतिभा राय की कहानियाँ और उपन्यास सामाजिक बुराइयों और अन्याय की जमकर निन्दा करते हैं। वे हमें अन्धी धार्मिकता के पीछे की बुराइयाँ दर्शाते हैं, जोकि मानव बन्धुत्व के हमारे प्रयासों को नकारते हैं। यद्यपि सच्ची आध्यात्मिकता में विश्वास उनके लेखन ने हमेशा स्वीकारा है, उनकी बहुत सारी कहानियाँ रूढ़िवादी परम्परा और अधिकारिता के दावों के बारे में सवाल उठाती दिखाई देती हैं।
प्रतिभा राय की कहानियाँ जीवन की अन्तरंग अनुभूतियों से सराबोर तथा मानवता के पक्ष में हमेशा तटस्थ होकर खड़ी दिखाई देती हैं और जीवन के उतार-चढ़ाव, आशा-निराशा और उज्ज्वल भविष्य की कामना में रत मानव के जीवन-संघर्ष को व्याख्यायित करती हैं।
इस संग्रह की कहानियाँ भी जीवन के इन्हीं रंगों को सामने लाती हैं। कहानियों का सजीव अनुवाद पाठकों को मूल रचना पढ़ने का आनन्द देगा।
सर्वथा पठनीय व संग्रहणीय कृति।

Additional information
Weight 0.34 kg
Dimensions 23 × 2 × 15 cm
Author

,

Publisher

Language

Edition

2024

ISBN

9789357757607

Pages

156

Cover

Hardcover

Size

23*2*15(L*B*H)

Weight

340 Gm

Item Code

9789357757607

About the Author
"डॉ. प्रतिभा राय - डॉ. प्रतिभा राय ने रेवेंशा कॉलेज, कटक से विज्ञान में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। स्नातकोत्तर एवं पीएच.डी. हेतु शिक्षा शास्त्र उनके अध्ययन का क्षेत्र रहा। कई वर्षों तक रेवेंशा कॉलेज में अध्यापन। बी.जे.बी. कॉलेज में शिक्षा शास्त्र विभाग की अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। ओड़िशा लोक सेवा आयोग की सदस्य रहीं। अनेक सांस्कृतिक और सामाजिक संस्थाओं से सम्बद्ध । प्रकाशित कृतियाँ : अब तक 20 उपन्यास और 25 कहानी-संग्रहों के साथ कविता, यात्रा-वृत्तान्त एवं निबन्ध की अनेक पुस्तकें प्रकाशित। अँग्रेज़ी, हंगेरियन एवं प्रमुख भारतीय भाषाओं में कृतियों का अनुवाद। सम्मान/पुरस्कार : 'पद्मश्री' (2007), 'ज्ञानपीठ पुरस्कार' (2011), 'मूर्तिदेवी पुरस्कार', 'साहित्य अकादमी पुरस्कार', 'ओड़िशा साहित्य अकादमी पुरस्कार', 'अमृत कीर्ति पुरस्कार', 'विषुव पुरस्कार', 'कथा भारती उपाधि', 'कथा पुरस्कार' और 'सारला पुरस्कार'। सम्प्रति ः स्वतन्त्र लेखन । ★★★ डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मिश्र (अनुवादक) - जन्म : रायरंगपुर, मयूरभंज, ओड़िशा। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर एवं विश्व हिन्दी सचिवालय

Related products

REVIEWS